May 25, 2026
रसीला संसार
ये मिठाईयाँ केवल स्वाद ही नहीं हैं
इसमें है यादों के रस की मिठास।
शाम की चाय का समय जब होना,
माँ द्वारा चाय की भगोनी चढ़ाना।
पापा द्वारा पैसे देना और कहना
जाओ बच्चों हलवाई की दुकान।
ले आओ कुछ रसभरे पकवान
दौड़े ,पिता का ले मीठा फरमान।
घी में नाचे गोल-गोल इमरती जलेबी
सुनहरा रंग रस से भरी है इनकी खूबी।
सफेद रंग और नरम मुलायम
रस टपकाती चमके है चमचम।
इसकी मिठास मुँह में घुल जाए
जुबां से हो दिल भी मीठा कर जाए।

बूँदी का हर ईक दाना हमें सिखाता
लड्डू बनकर एकता का पाठ पढ़ाता।
बालूशाही की तो निराली है शान
देसी घी की खुशबू इसकी पहचान।
इसके हर एक टुकड़े में है जो मिठास
दिल को ठंडक रसना को देती है स्वाद।
केक,पेस्ट्री की तो है विदेशी कहा नी
देसी मिठाई है सबके दिल की रानी।
इनसे कभी ना हमारा मन भरपाया
इन्ही ने हम पर रसीला प्यार लुटाया।
ये सिर्फ स्वाद का ही नहीं है बाज़ार
इसमें तो घुला है अपनों का ढेर प्यार।

Anju Dwivedi
Anju Dwivedi teaches Hindi in a renowned school in Ajmer. She takes pleasure in expressing her deepest thoughts, ideas and feelings through writing short stories, poems and shayari.





